महिला से 20 हजार रुपये की हुई छिनतई
नगरा (सारण)। नगरा एसबीआई बैंक से पैसे की निकासी कर घर जा रही एक महिला से अज्ञात उच्चको ने चकमा देकर महिला से बीस हजार रुपये लेकर फरार हो गए।उक्त पीड़ित महिला कादीपुर गांव निवासी मजमूल हसन की 40 वर्षीय पत्नी रेहाना खातून बतायी जाती है।उक्त पीड़ित महिला नगरा ओपी थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत की है।दिए हुए आवेदन में उन्होंने कहा है कि मैं नगरा बैंक से पैसे की निकासी कर घर जा रही थी तभी रास्ते मे लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति आकर बोला कि दो दिनों से कुछ खाया नही हूँ मुझे कुछ खाने के लिए पैसे दीजिये और साथ चल रहा था अचानक मेरा आठ वर्षीय बच्चा ठेस लगने से जमीन पर गिर गया तब मैं पैसे को रख कर बच्चे को उठाने लगी।तब तक पैसे लेकर भाग गया।वहीं इस सबंध में ओपीध्यक्ष पीएल यादव ने बताया कि आवेदन मिला है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग