गेहूं के बीज लाने आये युवक की मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त, युवक घायल
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक स्टेशन रोड मे शनिवार की शाम मोटरसाइकिल से गेहूं का बीज लेने आए युवक के मोटरसाइकिल में सामने से आ रही अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार फरार हो गया जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान कर्ण कुदरिया उतर टोला गांव निवासी रमेश्वर सिंह के 22 वर्षीय पुत्र अमित सिंह के रूप में हुई। मामले में घायल युवक ने बताया कि वह गांव से प्रखंड कार्यालय परिसर में गेहूं का बीज लेने आया था कि उसी दौरान सामने से आ रहे अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार फरार हो गया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ रिजवान अहमद ने प्राथमिक उपचार किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग