दिनदहाड़े गोली मारकर बगीचे में युवक की हत्या, क्षेत्र में सनसनी

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। थाना क्षेत्र के परसागढ बाजार में चाउमीन का ठेला लगाकर बेचने वाले एक युवक को उसको कॉल करके साह के बगीचा में बुलाने के बाद अज्ञात बाइक सवार हत्यारों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देकर हत्यारे मौके से फरार हो गए। हत्या की वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर आसपास के ग्रामीणों व बाजार आए लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच जानकारी पाकर वारदात स्थल पर एकमा व जनता बाजार थाने की पुलिस के अलावा मृतक युवक के परिजन भी पहुंचे। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ निवासी स्व. परशुराम गुप्ता का 22 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार गुप्ता परसागढ बाजार में ठेला लगाकर चाउमीन बेचने का काम करता था। रविवार को दोपहर बाद उसके मोबाइल फोन पर किसी के द्वारा फोन करके उसे अज्ञात हत्यारों ने परसागढ बाजार के समीप स्थित साह के बगीचा में बुलाया। जहां कुछ कहासुनी के बाद दिनदहाड़े अंधाधुंध गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक परसागढ बाजार में चाउमीन का ठेला लगाकर आजीविका चलाता था। वहीं गोली चलने की आवाज सुनकर जब ग्रामीण सहित परिजन मौके पर पहुंचे तो वहां अरुण कुमार गुप्ता का रक्तरंजित शव पड़ा हुआ बगीचा में मिला। वहीं जानकारी पाकर पहुंचे अंचल पुलिस निरीक्षक मंजू सिंह, अपर थानाध्यक्ष शिशुपाल सिंह ने घटनास्थल से एक पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। एकमा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने के बाद हत्यारों की गिरफ्तारी हेतु कॉल डिटेल्स खंगालने सहित जांच-पड़ताल में जुट गई है। उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी इसी थाना क्षेत्र के केशरी गांव में सोमवार की रात आर्केस्ट्रा देखकर घर लौट रहे दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसका राजफाश अभी नहीं है सका है।

घटना स्थल पर बरामद कारतूस

मृतक का फाईल फोटो


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग