दिघवारा में मनी बाबा साहब की पुण्यतिथि
अनुज प्रतिक। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दिघवारा (सारण)। दिघवारा स्थानीय प्रखण्ड के नगर पंचायत के अम्बेडकर चौक स्थित स्मारक स्थल पर रविवार को बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की पुण्य तिथि मनाई गई। इस दौरान उपस्थित राजद कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के स्मारक पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। उपस्थित जन समूह एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रखंड राजद अध्यक्ष विन्देस्वरी पासवान ने कहा कि संविधान निर्माण करता एवं दलितों गरीबो के सच्चा मशीहा थे। उनके द्वारा लिखित संविधान ही है जिसके कारण समाज मे समाजिक समरसता कायम है। अम्बेडकर जी के बताये गए मार्ग शिक्षित बनो संगठित बनो संघर्स करो को अपना कर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेंद्र राम, मुनीर कुरैसी श्रवण राम दिलीप राम, रामनरेश पण्डित आदि उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग