बहु के आतंक से परेशान सास ससुर पहुंचे थाना, लगाई न्याय की गुहार
आशिफ खान। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
रिविलगंज (सारण)। सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के गोदना पोखड़ीटोला वार्ड नं० 14 में बहु के आतंक से परेशान होकर सास, ससुर रविवार को रिविलगंज थाना पहुंचे और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। रिविलगंज नगर पंचायत क्षेत्र के गोदना पोखड़ीटोला वार्ड नं० 14 निवासी शहाबुद्दीन मियां ने अपने बहु सोनी खातून के आतंक से परेशान होकर रिविलगंज थाना में एक सनहा दर्ज कराया है और प्रशासन ने न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित शहाबुद्दीन मियां ने बताया कि मैं और मेरी पत्नी हकीकन बीबी खेतों में काम कर अपना भरण पोषण करते हैं हम लोगों को कोई देख रेख नहीं करने वाला इसी का फायदा उठाकर मेरी बहु सोनी खातून आए दिन हम लोगों के साथ गाली गलौज व मारपीट कर हम लोगों को घर से बाहर निकाल देती है, और उन्होंने बताया कि कितने दिनों तक हम लोग दूसरे के यहाँ शरण लेकर अपना गुजर बसर किए हैं अभी घर में रहने पर आए दिन परेशान करती रहती है और जिस मिट्टी के चूल्हे पर हम लोग खाना बनाते हैं उसको ध्वस्त कर वहां बकड़ी बांधने लगी है हम लोगों को खाना बनाने पर आफत है जिससे परेशान होकर हम पति पत्नी रिविलगंज थाना पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए बहु सोनी खातून द्वारा हम लोगों के ऊपर हो रहे अत्याचार से बचाने की कृपा की जाए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग