जलालपुर अंचल परिमार्जन एवं म्यूटेशन काफी पीछा जाँच
अखिलेश कुमार की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। परिमार्जन तथा म्यूटेशन के मामले में अंचल कार्यालय जलालपुर काफी पीछे है। पिछले चार महीनों में अब तक आठ हजार से अधिक मामले पेंडिंग है। विभाग के साथ साथ लोग काफी परेशान है। राजस्व कर्मचारियों तथा सीओ के कर्तव्यहीनता एवं कार्य मे लापरावाहि के कारण ऐसा हुआ है। शनिवार की देर शाम तक एडीएम डा.गगन तथा डीसीएलआर पुष्पेश कुमार अंचल कार्यालय जलालपुर में सीओ अनवर इमाम के साथ बैठक की।दोनों पदाधिकारी इस बात को लेकर परेशान थे। कि 9 दिसंबर को राज्य मुख्यालय में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक होनी है। जिसमें सभी अंचलों की प्रगति रिपोर्ट सौंपनी है।एडीएम तथा डीसीएलआर ने अविलंब सभी पेंडिंग मामले को सक्षम कारणों के साथ निपटाने का आदेश सीओ एवं कर्मचारियों को दिया। समीक्षा बैठक के मद्देनजर सभी लंबित मामलों को अस्वीकृत कर मामले को निपटाया जा रहा है। इससे अंचल कार्यालय के कार्यशैली पर सवाल खड़ा हो रहा है। वर्तमान सीओ के कार्य काल मे परिमाजन एव म्यूटेशन का कार्य हुआ ही नही है। पूर्व सीओ के पिछले अगस्त माह से स्थानांतरण के बाद से ही म्यूटेशन तथा परिमार्जन के लंबित पड़े हुए हैं। एक राजस्व कर्मचारी ने बताया कि सभी मामलों के निष्पादन के लिए अंचल कार्यालय को उपलब्ध करा दिया गया है। कार्यों में देरी कार्यालय से ही हो रही है।कार्य को लेकर सीओ रुचि नही लेते है। वही कई जनप्रतिनिधि तो अंचल कार्यालय में हो रहे ब्यापक दलाली का निंदा की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग