सारण एमएलसी प्रत्यासी सुधांशू रंजन ने मढ़ौरा में बाबा साहेब के प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
सत्येन्द्र कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मढ़ौरा (सारण)। बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर पार्क मढ़ौरा में बाबा साहेब की आदम कद प्रतिमा पर परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर सारण निकाय विधान परिषद प्रत्यासी सुधांशु रंजन जी द्वारा माल्यार्पण किया गया ।इसअवसर पर उन्होंने कहा कि बाबा साहब के आदर्शों से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। उन्होंने परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर उपस्थिति सम्मनित कार्यकर्ताओं से अपील किया कि वे भी बाबा साहब के बताये रास्ते उनके सिद्धान्तों पर चले इस अवसर पर विष्णु गुप्ता, अमित मेहरा, मनोहर यादव, रणजीत गुप्ता, श्याम प्रकाश चौधरी, अर्जुन राम, बिनोद माँझी, अमरजीत महतो आदि गण्यमान्य ने भी माल्यार्पण किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग