सड़क दुर्घटना में रात्रि प्रहरी की उपचार के दौरान मौत
सुभाष प्रसाद की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर(सारण)। गत माह की 29 तारीख को सड़क दुर्घटना में घायल आदर्श मध्य विद्यालय सह उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेलौर के रात्रि प्रहरी बेलौर गांव निवासी विनोद कश्यप की पटना में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गयी। मृत युवक मध्य विद्यालय बेलौर में पदस्थापित शिक्षक विजय कश्यप एवं कृषि सलाहकार अरुण कश्यप का छोटा भाई था। बताया जाता है कि 29 तारीख की शाम वह अपने दो दोस्तों के साथ बाइक द्वारा नहर मार्ग से बारात जा रहा था कि खवासपुर के समीप एक चारपहिया वाहन से टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर नहर किनारे पलट गयी थी। इस घटना में दो अन्य युवकों को मामूली चोट लगी थी लेकिन विनोद की स्थिति गंभीर थी जिसका इलाज पटना में चल रहा था .विनोद के मौत पर शिक्षकों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग