ऑटो दुर्घटना में घायल के इलाज के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारी नदारद
- सारण सिविल सर्जन ने लिया संज्ञान, ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक से कर्मचारियों के बारे में मांगा जवाब
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक पीएचसी में सोमवार की सुबह मुन्नी मोड़ पर ऑटो दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां मौके पर चिकित्सक को छोड़ कोई भी स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद नही था। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ आशीष इकबाल ने मौजूद गार्ड की मदद से घायल का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।वही घायल के परिजनों द्वारा मामले में सारण सिविल सर्जन डॉ मधेश्वर झा को फोन द्वारा शिकायत की जिस पर सिविल सर्जन सारण ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए डयूटी पर तैनात चिकित्सक को आदेश दिया कि ड्यूटी पर तैनात सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर का स्क्रीन शार्ट उन्हें भेजा जाए। वही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मरीजों के इलाज करने के मामले में मशरक पीएचसी एक फिसड्डी साबित हो रहा है। यहां स्वास्थ्य कर्मचारियों समेत चिकित्सकों का घोर अभाव बना हुआ है। यहां इलाज के लिए आए रोगी इलाज के अभाव में निजी क्लीनिक में जाने को मजबूर हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग