एस एच-73 पर अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में ऑटो पलटा, कई घायल

पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक तरैया शीतलपुर एसएच-73 पर मशरक थाना क्षेत्र के मुन्नी मोड़ के पास तरैया की तरफ जा रही आधा दर्जन पैसेंजरों से भरी ऑटो अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में पलट गयी जिसमें आधा दर्जन पैसेंजर मामूली रूप घायल हो गए। आसपास के लोगों द्वारा पलटी ऑटो को सीधा कराया और जिसमें तीन घायलों को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां से एक घायल की गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी पहचान सिवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बैजू बरहोगा गांव निवासी शिवजी महतो के 45 वर्षीय पुत्र दिनेश महतो के रूप में हुई। घायल ने बताया कि वह अपने घर से अपने संबधी के यहां तरैया थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया गांव जा रहें थें कि मुन्नी मोड़ के पास अचानक मोटरसाइकिल सवार के बीच सड़क पर आ जानें से ऑटो पलट गया। जिसमें वह घायल हो गया। मौके पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ आशिफ इकबाल ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग