राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

प्रवर डाक अधीक्षक ने मशरक डाकघर का किया औचक निरीक्षण

प्रवर डाक अधीक्षक ने मशरक डाकघर का किया औचक निरीक्षण

पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के बाजार क्षेत्र अवस्थित डाकघर में सोमवार को प्रवर डाक अधीक्षक सारण ने मशरक डाकघर का औचक निरीक्षण किया। उनके औचक निरीक्षण के दौरान पूरे कर्मचारियों में अफरातफरी देखी गई। मौके पर उन्होंने डाकघर में खुलने वाले बचत खाता खोलने की प्रक्रिया की जानकारी ली और बताया कि डाकघर में आने वाले सभी ग्राहकों से अच्छा व्यवहार होना चाहिए किसी को भी किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नही करना पड़े। निरीक्षण के दौरान डाकघर के सभी काउंटरो पर एक एक कर निरीक्षण किया।मौके पर डाक अधीक्षक मनोज कुमार झा, उमेश कुमार सिंह,अजय कुमार सिंह मौजूद रहे।