पुस्तैनी जमीन पर निर्माण को लेकर मारपीट,एक घायल
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के गोला मंडी रोड अवस्थित पुस्तैनी जमीन पर निर्माण एवं दखल को लेकर मारपीट में पवन कुमार जख्मी हो गए जिनकी चिकित्सा पीएचसी मशरक में कराई गई। पीड़ित द्वारा मशरक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमे मणिशंकर प्रसाद सहित अन्य द्वारा जबरन निर्माण कार्य रोक कर मारपीट करने एवं 60 हजार नकद छीनने का आरोप लगाया गया है साथ ही निर्माण कराने के लिए 5 लाख रंगदारी मांगने की बात कही गई है। मकान निर्माण कार्य मे लगे मजदूर को डरा धमका कर सभी ने भगा दिया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग