राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

मैजिक पिकअप वैन पर नील गाय कूदी,वैन गढ़े में पलटी, तीन घायल

मैजिक पिकअप वैन पर नील गाय कूदी,वैन गढ़े में पलटी, तीन घायल

पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

मशरक (सारण)। मशरक छपरा एस एच-90 पर प्रखंड कार्यालय के पास रविवार की देर शाम स्टेशन रोड से बहन की शादी का सामान खरीद मैजिक पिकअप वैन पर लादकर इसुआपुर थाना क्षेत्र के मुड़वा खास गांव जा रहें मैजिक पिकअप वैन पर नील गाय कूद पड़ीं जिससे चालक अनियंत्रित होकर गढ़े में पलट गया। मौके पर राहगीरों ने घायल को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान घायल चालक की पहचान मशरक गोलावाड़ी गांव निवासी इस्लाम साई के 25 वर्षीय पुत्र अफरोज आलम और सहयोगी के रूप में तख्त गांव निवासी मो गफ्फार के अददान हुसैन साथ में शादी का समान खरीदने वाला इसुआपुर थाना क्षेत्र के मुड़वा खास गांव निवासी बलराम ओझा के 27 वर्षीय पुत्र मनु कुमार ओझा के रूप में हुई। मामले में घायलों ने बताया कि मशरक बाजार से शादी समारोह का सामान खरीद घर वापस जा रहें थें कि नीलगाय गाड़ी के उपर ही कूद पड़ीं जिसमे सभी घायल हो गए। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने पहुंच गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया और मामले में जांच पड़ताल कर रही है। पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ रिजवान अहमद ने घायलों की गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।