डुमरसन मे छात्रों के बीच क्वीज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन बाजार पर रविवार को कैरियर कोचिंग संस्थान के सौजन्य से छात्र छात्राओं के बीच क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 150 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। कोचिंग सेंटर के संस्थापक अकबर अली खान ने बताया कि कोचिंग संस्थान ग्रामीण इलाकों में बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बराबर क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता रहा है जिसमें रविवार को क्वीज प्रतियोगिता में शामिल छात्र छात्राओं का परीक्षा लिया गया जिसका परिणाम 9 दिसम्बर को दिया जाएगा। क्वीज प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार में साइकिल, द्वितीय पुरस्कार में 100 छात्रों को 1200 रूपये, तृतीय पुरस्कार में 100 छात्रों को 600 रूपये छात्रवृत्ति 12 महीने तक दी जाएंगी।साथ ही प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को दिवाल घड़ी में पुरस्कृत किया जाएगा। वही मौके पर कोचिंग संस्थान के प्राचार्य आलोक कुमार सिंह ने बताया कि कोचिंग संस्थान हमेशा बच्चों में ज्ञान का दीप प्रज्वलित कर उन्हें एक बेहतर मुकाम तक पहुंचाने की कोशिश हमारी रहती है। 9 दिसंबर को प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया जाएगा। जिसमें आयोजन कर पुरस्कार का वितरण किया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग