खैरा पंचायतवासियों ने राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा की मांग उठाई
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। प्रखंड के खैरा पंचायतवासियों ने बेहतर बैंकिंग सुविधा के लिए खैरा बाजार में राष्ट्रीयकृत बैंक की एक शाखा खोलने की मांग उठाई है। खैरा बाजार में एक ग्रामीण बैंक से बैंक कस्टमर का कार्य पूरा नहीं हो पाता है.ग्रामीण बैंक मैनेजर ने बताया कि इस बैंक में लगभग तीस हज़ार खाताधारी है जिससे बैंक पे वर्कलोड काफी ज्यादा है.पिछले कुछ दिनों पहले एंटीना में खराबी आ जाने की वजह से लगभग पंद्रह दिनों तक बैंक में कार्य बाधित रहा और ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.अतिपिछड़ा जदयू के प्रदेश सचिव सह मढ़ौरा विधानसभा मीडिया प्रभारी सोनू आलम ने बताया कि सारण सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी को बैंक शाखा के लिए ज्ञापन पिछले वर्ष ही सौंपा जा चुका है और सांसद प्रतिनिधि से सुचना प्राप्त हुई है कि बैंक शाखा खोलने का कार्य प्रक्रिया में है। तख्ती पर “राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा नहीं होने की वजह हमें काफी परेशानी हो रही है। लिखी बातें हाथों में तख्ती लिए ग्रामीण अपनी समस्या बता रहे थे। मौके पर मौजूद जदयू प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद शहाबुद्दीन, अशोक राय, नूरआलम, राजकुमार सिंह, हरजेन्द्र प्रसाद, धर्मेंद्र शर्मा, अमरनाथ प्रसाद, जनक कुशवाहा, पप्पू साह, पिंटू सिंह, विक्की साह ,विनोद कुशवाहा, संतोष साह और दर्जनों महिलायें मौजूद रही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग