12 दिसम्बर को आयोजित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण, छपरा के द्वारा बताया गया है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण, छपरा के तत्वावधान में दिनांक 12 दिसम्बर को वर्चुअल मोड में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। जिसमें बैंक, पारिवारिक विवाद (तालाक को छोड़कर), श्रम वाद, दावा वाद एवं सुलहनीय फौजदारी मामलों का निपटारा आपसी समझौते के आधार पर किया जाएगा। सचिव, विधिक सेवा प्राधिकार, सारण के द्वारा बताया गया कि है कि वैसे सुलहनीय वादों के पक्षकार 12 दिसम्बर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों का निपटारा के लिए संबंधित न्यायालय अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण, छपरा से संपर्क कर अपने वादो का निपटारा करा सकेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग