पुलिस ने आरोपित को भेजा जेल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। परसा थानाक्षेत्र के बनकेरवा गांव में जमीन विवाद को लेकर जमकर चले दोनों ओर से लाठी डंडे उसके बाद परसा थाने में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।एक पक्ष से पुलिस महतो के बयान पर दस लोगों को आरोपित किया गया हैं।वहीं दूसरे पक्ष से जख्मी मीरा देवी के बयान पर करीब आधा दर्जन लोगों प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं एक अलग मामलें में थानाक्षेत्र के कोहरा मठिया से गलत ढंग से युवती के अपहरण के मामले में आरोपित आलम मियां को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।जबकि युवती के 164 के बयान के बाद उसे बालिका रिमांड होम में रखा गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग