जेपीयू में आयोजित वित्त समिति की बैठक में लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (के. के. सिंह सेंगर)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति कक्ष में सोमवार को वित्त समिति की बैठक कुलपति प्रो. फारुक अली की अध्यक्षता में आयोजित हुई।इस दौरान बजट पास करने के साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। वहीं बताया गया कि कुछ और जरूरी निर्णय को आगामी नौ दिसंबर को होने वाली बैठक में लिया जायेगा। इस बैठक में विधान पार्षद डॉ. वीरेन्द्र नारायण यादव, एफए राकेश कुमार मेहता, एफओ राम नारायण राय, कुलसचिव श्रीकृष्ण आदि शामिल थे। वहीं जेपीयू के पीआरओ डॉ. हरिश्चन्द ने बताया कि बैठक में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी के लिए विचार किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग