कीटनाशक दवा खाने से युवक अचेत
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दाउदपुर/मांझी (सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के मेहंदी गंज में जहरीली दवा खाने से एक युवक अचेत हो गया।और उसकी तबियत बिगड़ गई। जिसको आना फानन में मांझी पीएचसी में लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद छपरा रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि पीड़ित परिवार किसान किस्म के व्यक्ति हैं। जो खेती में डालने के लिए कीटनाशक दवा लाए थे। जबकि एक ही जगह खांसी की दवा और खेत में डालने के लिए लाया गया कीटनाशक दवा रखा हुआ था। जिसे गलती से वह खांसी का दवा समझकर पी लिया और हालत बिगड़ने पर उसे मांझी पीएचसी लाया गया। युवक मेहंदीगंज निवासी शिव कुमार साह का पुत्र जितेंद्र कुमार साह बताया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग