बाइक व साइकिल की टक्कर में युवती समेत दो घायल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दाउदपुर/मांझी (सारण)। मांझी चौबाह स्थान के समीप बाइक व साइकिल की आमने सामने हुई टक्कर में एक युवक व एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में पड़े दोनों को समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान ने स्थानीय युवकों के सहयोग से मांझी पीएचसी में भर्ती कराया। बाद में चिंताजनक स्थिति में युवती को छपरा रेफर कर दिया गया। घायल युवती अनिल भारती की पुत्री प्रीति कुमारी तथा अंजनी तिवारी के पुत्र राहुल कुमार दोनों सोनबरसा के निवासी बताए जाते हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग