मांझी के मजदूर की वाराणसी में ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दाउदपुर/मांझी (सारण)। मांझी प्रखंड क्षेत्र के एक युवक की बीती रात यूपी के वाराणसी में ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मांझी थाना क्षेत्र के मेंहदीगंज निवासी साहेब चौधरी का पुत्र बलिस्टर चौधरी बताया जाता है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीखपुकार व कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मृतक वाराणसी में रहकर मजदूरी करता था। दुर्घटना की खबर पाकर परिजन शव लाने वाराणसी रवाना हो चुके हैं। मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उक्त परिवार का एक दुखद पहलू यह है कि एक वर्ष पूर्व उसके पिता अचानक लापता हो गए। उनका आज तक अता पता नही चला। मृतक शादी शुदा था तथा उसे एक पुत्र भी है। तीन बहनों की शादी की जिम्मेवारी भी उसी पर थी।वह किसी तरह मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग