राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

बीआरसी में सीआरसीसी व एचएम के साथ बीईओ ने की समीक्षा बैठक

बीआरसी में सीआरसीसी व एचएम के साथ बीईओ ने की समीक्षा बैठक

पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक बीआरसी के नए भवन  के सभागार में सीआरसीसी सहित प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षात्मक बैठक  की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी वीणा कुमारी ने की। बैठक में सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया कि आप लोग विद्यालय से संबंधित प्रपत्र  सीआरसी समन्वयक के माध्यम से देना सुनिश्चित करें। जो शिक्षक निष्ठा का रजिस्ट्रेशन नहीं कराये हैं, उनका वेतन बंद होगा। रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले शिक्षकों की सूची विभाग द्वारा मांगी गई है। नामांकन पखवाड़ा की रिपोर्ट शत प्रतिशत उपलब्ध कराने की बात कही गई। नवोदय विद्यालय में अधिक से अधिक बच्चों के रजिस्ट्रेशन कराने फर भी चर्चा की गई। मेघा छात्रवृति का रजिस्ट्रेशन कराने वाले विद्यालय की सूची फार्मेट में मांगी गई। जिस विद्यालय में शारीरिक शिक्षक हैऔ। उनकी भी सूची उपलब्ध करानी है। जिस विद्यालय में शारीरिक शिक्षक नहीं हैं। उस विद्यालय के नामित शिक्षक की सूची देनी है। ताकि शारीरिक शिक्षक का प्रशिक्षण दिया जा सके। वैसे शिक्षक जो फेस टू फेस निष्ठा प्रशिक्षण ले चुके हैं। उनकी भी सूची उपलब्ध करानी है। जिस भूमि में विद्यालय स्थित है। उस  जमीन का रकवा सहित सूची, सभी विद्यालय के प्रधानाचार्य, संबंधित सीआरसी को रिपोर्ट  सौंपने का काम करेंगे। कारोना काल मे सभी शिक्षक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क का भी प्रयोग करते हुए शिक्षक नेता सुरेन्दर सिंह ने कहा कि विद्यालय संबंधित कोई भी समस्या है तो हमलोग आपस मे बैठ कर समस्या का समाधान कर सकते हैं। इस अवसर पर सुरेन्दर सिंह, वरुन सिंह, मो. इरसाद खान, समन्वयक पिंटू रंजन, समन्वयक धर्मेन्द्र कुमार सिंह,समन्वयक अखिलेस्वर सिंह,समन्वयक अजित सिंह, प्रमोद उपाध्याय, अखिलेन्द्र सिंह, विजय कुमार माँझी, जितेंद्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह उर्फ मंटु सिंह, उपेन्द्र सिंह, अभय सिंह, अभय किशोर विद्यावती देवी, शशिबाला कुमारी, प्रतिमा कुमार सहित  काफी शिक्षका शामिल थे।