ऑटो चालक से मालिक ने की मारपीट,चालक घायल
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के तख्त टोला गांव निवासी ऑटो चालक को ऑटो मालिक द्वारा कमरे में बंद कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिसमे घायल चालक की पहचान मशरक तख्त गांव निवासी स्व विक्रमा ठाकुर के 35 वर्षीय पुत्र शिव शंकर ठाकुर के रूप में हुई।वही ऑटो मालिक की पहचान पचखंडा गांव निवासी भोला साह के रूप में हुई।मामले में घायल चालक ने बताया कि वह ऑटो को चलाता है उसी दौरान डुमरसन बाजार पर गाड़ी की कवर फट गया जिस पर मालिक द्वारा दरवाजे पर बुलाकर कमरें में बंद कर मारपीट की गई जिसमें किसी तरह जान बचाकर भाग पीएचसी मशरक में इलाज कराया। मामले में घायल चालक द्वारा थाना पुलिस से शिकायत करने की बात बताई गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग