अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने साइकिल सवार वृद्ध को मारा टक्कर,पटना पीएमसीएच रेफर
मशरक (सारण)। मशरक पीएचसी में सोमवार की शाम एस एच-73 पर बंगरा बाजार के पास अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने साईकिल सवार वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी जिससे साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए परिजनों द्वारा इलाज के लिए निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां घायल की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र लगुनी गांव निवासी स्व महेंद्र राम के 60 वर्षीय पुत्र मोतीलाल लाल राय के रूप में हुई। मौके पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विद्यार्थी ने घायल के सर पर लगें गंभीर चोट की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग