शराब के नशें में अलग-अलग जगहों पर चार व्यक्ति गिरफ्तार
- गिरफ्तार चारों में एक पिकअप वैन के साथ चालक भी

मशरक (सारण)। मशरक थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर शराब के नशें में चार लोगों को गिरफ्तार कर मंडल कारा छपरा भेज दिया गया। मामले में मशरक थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र से गुजर रही एस एच-73 पर रात्री गश्ती दल वाहनों की लगीं लंबी जाम को हटा रही थी कि पटना की तरफ से सिवान जा रही पिकअप वैन चालक राह चलते लोगों से गाली गलौज कर रहा था जब जाम से निकालने के लिए लोगों द्वारा बोला गया तो मारपीट पर उतारू हो गया मौके पर मौजूद थाना पुलिस जमादार ओम प्रकाश यादव ने पुलिस बल की सहयोग से नशेरी पिकअप वैन बीआर- 01जी -डी3995 को गिरफ्तार कर लिया गया। वही उसी समय सूचना मिली की रामघाट गांव में आयी बारात में दो युवक शराब के नशें में बवाल कर रहे हैं तो मौके पर पहुंच दो युवक गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के हमीदपुर गांव निवासी स्व रविन्द्र दास के पुत्र सोनू कुमार और टुनटुन ठाकुर के पुत्र संजू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।वही बहरौली बाजार पर थाना पुलिस जमादार जय राम प्रसाद ने रात्री गश्ती के दौरान पान के दुकानदार दुरगौली गांव निवासी सुरेंद्र साह के पुत्र सिकन्दर कुमार साह को शराब के नशें में गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सभी चारों का मेडिकल चेकअप कर मंडल कारा छपरा भेज दिया और मामले में जांच शुरू कर दिया है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग