राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

बारात में उत्पात मचाकर, चेन, बाइक व नगदी छिनने का मामला दर्ज

बारात में उत्पात मचाकर, चेन, बाइक व नगदी छिनने का मामला दर्ज

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। बारातियों के साथ मारपीट कर रहे मनचलों को समझाने बुझाने आए बारात मालिक के साथ मारपीट कर जख्मी करने सहित नगदी, बाइक, चेन छीनने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।  घटना की प्राथमिकी में पीड़ित पंचमहल्ला धाती टोला गाव निवासी अजय कुमार ने बताया है कि लड़की की बरात जोगनी परसा से आई थी। जो उच्च विद्यालय कोल्हुआ के परिसर में लगी थी। जहां गांव के अपराधी किस्म के लड़के द्वारा बरातियों के साथ मारपीट, नर्तकी से छेरखजनी की सूचना हम लोगों को देर रात्रि में बरातियों द्वारा दी गयी। तब हम अपने बेटे एसएसबी के जवान मनोज कुमार के साथ बरात में पहुंचे तो देखा गांव के विशाल कुमार आपने साथियो के साथ बरातियों के साथ मारपीट कर रहा है। विरोध करने पर हम लोबो को भी देशी काटा के बट जे मारपीट कर जख्मी कर दिया। वहीं नेवता का नगद 10 हजार रुपया, गले से चेन सहित बाइक छीन लिया। उमेश राय ने मेरे भगिना को जान मारने की नीयत से गर्दन पर मारने लगा। वहीं बचाव में आई महिलाओ के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। जाते-जाते उनके द्वारा जान से मार देने की धमकी भी दिया गया। वहीं मामले में आरोपित पर कई गम्भीर आरोप लगाते न्याय की गोहार लगाया है। मामले में पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।