उधारी नहीं देने पर दुकानदार को पीटा
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के धेनुकी बाजार पर उधारी नही देने पर एक किराना दूकानदार से कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने व उसके गल्ले से रुपये निकाल लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़ित दूकानदार व सहवाजपुर गांव निवासी विजय सिंह कुशवाहां ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। थाने दिए आवेदन में दूकानदार ने बताया है कि धेनुकी बाजार पर उसका किराना का दूकान है। रविवार की सुबह वह दूकान खोलकर बैठा था। इसी बीच दूबौली गांव निवासी मेथुरा राय दूकान पर आए एवं उधार में सामान देने की बात कही। जब मैंने पूर्व के बकाया राशि के भुगतान के बाद ही सामान देने की बात कही तो वे घर चले गए। बाद में वे अपने पुत्र अनील राय,अरविंद कुमार राय,लड्डू राय एवं पलटु राय के साथ पहुँचे। मेरे साथ मरपीट करते हुए दूकान में घुस कर तोड़ फोड़ करते हुए गल्ले में रखे 35 हजार रुपया नकद एवं गर्दन में मौजूद सोने की चैन छिन लिए। इस संबध प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग