पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा लक्ष्मण की मौत का राज
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के पकड़ी नरोत्तम गांव निवासी 48 वर्षीय लक्ष्मण राम की मौत के रहस्यों से पर्दा अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही खुलेगा। स्थानीय पुलिस में मृतक की पत्नी गीता देवी के बयान के आधार पर यूडी केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में उन्होंने कहा है कि शनिवार की रात मेरे पति खाना खाकर सोये थे जो रविवार की सुबह मृत पाए गए। उन्होंने किसी से पुरानी रंजिश से भी इनकार किया है। मृतक की पत्नी कल तक शनिवार की दोपहर से ही अपने पति के गायब होने की बात कह रही थी। पत्नी के विरोधाभासी बयान से पुलिस के लिए लक्ष्मण की मौत भी अबूझ पहेली बन गयी है। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी। वैसे इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग