दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, प्राथमिकी दर्ज
- दहेज में दो लाख रुपये के लिए ससुराल वालों ने रचा हत्या का षड्यंत्र

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के महुली गांव में दहेज में दो लाख रुपये के लिए एक विवाहिता को प्रताड़ित कर षड्यंत्र रचकर ससुराल वालों द्वारा विवाहिता की हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बंध में विवाहिता के पिता बनियापुर थाना क्षेत्र के बाजार भट्ठी गांव निवासी इस्माइल अंसारी द्वारा दिए गए कोर्ट परिवाद के आधार पर तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें कहा गया है कि मैं अपनी पुत्री हजारा खातून उर्फ मुन्नी की शादी वर्ष 2017 में मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार महुली गांव निवासी इसराइल अंसारी के पुत्र फिरोज अंसारी के साथ अपने सामर्थ्य के अनुसार उपहार स्वरूप एक लाख रुपये नगद, वस्त्र, आभूषण, फर्नीचर के सामान, समेत चार लाख रुपये खर्च कर शादी किया था। शादी के बाद मेरी पुत्री विदा होकर अपने ससुराल गई। जहां अगले दिन ही उसके शौहर फिरोज अंसारी, सास हसबुन बेगम, ससुर इसराइल अंसारी, देवर महफूज आलम, तौकीर आलम, रईस असलम, ननद तमन्ना खातून, रानी खातून सभी एकराय होकर मेरी पुत्री से कहने लगे कि अपने पिता से दहेज के दो लाख रुपये की मांगो। जिसकी सूचना मेरी पुत्री ने दी, तब मैं अपने भाई व मित्र के साथ पुत्री के घर गया और उनलोगों से दो लाख रुपये देने में असमर्थता जताई। जिस पर उनलोगों ने मेरे साथ अभद्र व्यवहार करते हुए घर से भागा दिया। उसी समय से दहेज के लिए मेरी पुत्री को हमेशा प्रताड़ित करते रहते थे।करीब एक माह पहले सभी मिलकर मेरी पुत्री को लुधियाना ले गए और दहेज के रुपये के लिए प्रताड़ित कर बुरी तरह से मारपीट किये। इसी बीच मुरतुजा अंसार ने मोबाइल पर सूचना दिया कि आपकी पुत्री की हत्या हो गई है। जब मैं अपने पुत्री के घर गया तो घर में ताला लगा हुआ था। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग