तरैया में बंद घर का ताला तोड़ लाखों रुपये की सामान चोरी
- बहन की शादी के लिए खरीदे गए सभी महंगे सामान की हुई चोरी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया गांव में एक बंद घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा लाखों रुपए मूल्य के गहने व नकदी चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में उक्त गांव निवासी अरुण सिंह कुशवाहा के पुत्र मृत्युंजय कुमार सिंह ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें कहा गया है कि वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ दो दिसंबर को घर बंद करके अपने संबंधी के यहां शादी समारोह में गए थे। जब वे लोग 5 दिसंबर को घर पहुंचे तो दरवाजा का ताला टूटा हुआ था और घर में रखे गये बक्सा, अलमीरा तोड़कर सभी महंगे सामान व कागजात की चोरी कर ली गई थी। उन्होंने कहा है कि चोरी किये गए सामानों में सोने का गले हार, सोने का मांगटीका, सोने का कान का झुमका दो पीस, सोने का नाक की बाली, सात पीस सोने का अंगूठी, चार पीस सोने का सिकरी, आठ पीस बनारसी साड़ी, दो कोट पेंट, एक शेरवानी, एक सेट लहंगा, 23500 नकदी समेत चांदी के अन्य गहने चोरी हुआ है। आवेदक मृत्युंजय कुमार सिंह ने आगे कहा है की उनके बहन की शादी 2021 के अप्रैल माह में होना था। जिसकी तैयारी को लेकर यह सभी सामान खरीदा गया था। उन्होंने पुलिस से मांग किया है कि मामले की शीघ्रताशीघ्र मामले की जांच कर दोषी व्यक्ति पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस प्राथमिकी दर्ज का मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग