गंगा में स्नान करने गए युवक की डुबने से मौत
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। डोरीगंज थाना क्षेत्र के सिंगही गांव के समीप गंगा नदी में स्नान करने गए एक युवक की मौत डुबने से हो गयी। घटना अहले सुबह लगभग सात बजे की है। जब सिंगही गांव निवासी सुरेन्द्र राय का 30 वर्षीय पुत्र मिंटु राय स्नान करने के लिए गांव के सामने ही गंगा घाट पर गंगा नदी में गया था। स्नान के क्रम मे वह गहरे पानी मे चला गया जिससे उसकु डुबने से उसकी मौत हो गयी। सूचना पाकर पहुंचे स्थानीय लोगों व नाविकों ने घंटों मशक्कत के बाद शव को खोज कर बाहर निकाला। जिसके बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया है कि मृतक को तीन पुत्री है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मृत्यु से परिवार के समक्ष जीविकोपार्जन का संकट उत्पन्न हो गयी है। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग