बंगाल से घर लौटे ग्रामीणों की मेडिकल टीम ने की जाँच
गजेंद्र कुमार।दरियापुर
दरियापुर(सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के सुतिहार पंचायत में बंगाल से घर लौटे लोगो की मेडिकल टीम ने जांच की। जिसके बाद घरों में ही रहने की सलाह दी गयी। इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार बंगाल से लौटे लोगो के सम्बंध में स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी उपेन्द्र राय के द्वारा मेडिकल टीम को बुलाकर जांच कराई गई। वही एक दिन पूर्व भी चार लोगों की जांच कराकर सुतिहार उच्च विद्यालय में बने क्वारेंनताइन होम में पहुंचाया गया था। मुखिया प्रतिनिधि के द्वारा क्षेत्र में मास्क व साबुन का भी वितरण किया गया। ग्रामीणों ने मुखिया के इस कार्यो की सराहना की है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग