कादीपुर गांव में लोगो ने बॉस व बल्ला से घेरकर सड़क को किया बंद
नगरा । नगरा प्रखंड क्षेत्र के कादीपुर गांव निवासी कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉक डाउन का पालन करते हुए,छपरा मसरख मुख्य पथ स्थित कादीपुर अंबेडकर चौक के गांव में अंदर जाने वाली मुख्य सड़क को बॉस व बल्ला से मंगलवार को घेर कर किसी भी बाहरी लोगों को गांव के अंदर जाने नही दे रहे है।ग्रामीण बालेश्वर मांझी, धनञ्जय सिंह, संयोग कुमार,राजेश कुमार, लवकुश कुमार,चितरंजन कुमार सिंह,रामायण कुमार सहित अन्य दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति को गांव में आने नही दिया जा रहा है।अगर इस गांव के कोई भी व्यक्ति बाहर रह रहा है अगर इस समय वो गांव आता है तो सीधे हमलोग अस्पताल व प्रशासन को सूचना देकर उसे बेहतर तरीके से जांच कराकर गांव में आने दे रहे है।व अपने गांव में भी सभी को जागरूक कर लोगो को घर में रहने की अपील कर रहे है लोग।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग