लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर नगरा में एसपी ने तीन को किया गिरफ्तार
नगरा(सारण)। ओपी थाना के समीप सारण एसपी हर किशोर राय ने लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उक्त व्यक्ति कन्हैया साह, विकाश साह व जितेन्द्र कुमार बताया जाता है।प्रभारी ओपीध्यक्ष ने बताया कि सोमवार की देर शाम लगभग आठ बजे आरक्षी अधीक्षक नगरा आए थे, तभी दुकान खुले देख कर तीनो को गिरफ्तार कर स्थानीय को सौंप दिया।इस संबंध में प्रभारी ओपीध्यक्ष जलेश्वर सिंह ने बताया लॉक डाउन धारा 144 के तोड़ने को लेकर कार्रवाई किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग