छठी मइया-आशीष इहे देके जईह ,कोरोनवा के लेके जईह, इसी याचना के साथ संपन्न हुआ चार दिवसीय अनुष्ठान छह
अमनौर(सारण)। लोक आस्था का महापर्व चैत छठ उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ। लॉक डाउन में छठ पर भी असर देखने को मिला। छठ व्रती अपने-अपने घर के आस-पास या अन्य संसाधनों के माध्यम से ही व्रत छठ त्योहार किया। कोरोना वायरस के कारण देश मे बन्दी का माहौल है प्रशासन ने लोगो को घर मे रहकर छठ पूजा करने की अपील किया था। जिसके बाद सभी लोग घरों में ही भगवान भास्कर का पूजा अर्चना किया। कोरोना से दुनिया को बचाने की प्रार्थना नवीन निराला द्वारा कोरोना पर गया हुआ गीत गाकार याचना किया। व्रतियों ने दुनिया मे फैलत बाटे ई कोरोना के बेमारी, आइल बारू तू छठी मइया दूर कर महामारी जैसे गीतों के माध्यम से प्रार्थना किये। आदित्य, अर्चना प्रिया निकेश, अरुनिता, रश्मि, प्रिया ने भी हाथ जोड़ छठी मइया से याचना किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग