राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

रेलवे ने पुन: बहाल किया एकमा स्टेशन पर पाटलिपुत्र-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का ठहराव

रेलवे ने पुन: बहाल किया एकमा स्टेशन पर पाटलिपुत्र-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का ठहराव

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (के. के. सिंह सेंगर)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगामी 31 दिसंबर तक के लिए पाटलिपुत्र-लखनऊ सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव पुनः एकमा स्टेशन पर बहाल कर दिया है। रेलवे प्रशासन के इस निर्णय से आम जनता में हर्ष व्याप्त है। इसके पहले रेलवे प्रशासन द्वारा एकमा स्टेशन पर बीते पांच दिसंबर से पाटलिपुत्र-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस विशेष ट्रेन का ठहराव अचानक स्थगित किये जाने से नाराज यात्रियों ने शनिवार को स्टेशन व स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय में हंगामा किया था। नाराज रेल यात्रियों के हंगामा से स्टेशन पर अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। राजकीय रेल पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने नाराज यात्रियों को किसी तरह समझा बुझाकर मामले को तत्काल शांत कराया था। यात्रियों का तर्क था कि अचानक इस विशेष ट्रेन का ठहराव स्थगित कर दिया गया। जबकि इस ट्रेन का अभी भी ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रणाली द्वारा टिकट की बुकिंग जारी है। वहीं पहले स्टेशन अधीक्षक पीके राठौर द्वारा भी रेलवे के निर्णय के बाद शनिवार को अप और डाउन पाटलिपुत्र-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस विशेष ट्रेन का ठहराव वराणसी रेल मंडल के प्रवंधक के आदेश के बाद ट्रेन को एकमा स्टेशन पर रुकवा पाने में असमर्थता व्यक्त की थी। वहीं इस ट्रेन का स्टोपेज दो मिनट के लिए पुनः बहाल होने के बाद सोमवार को फिर से ट्रेन रुकनी शुरु होने से यात्रियों को रेल यातायात में सुविधा सुलभ हो सकी है।