राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

बाढ मे टूटे हुए सड़क की समाजसेवी ने निजी कोष से करायी मरम्मत 

बाढ मे टूटे हुए सड़क की समाजसेवी ने निजी कोष से करायी मरम्मत 

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। एसएच 90 पर चैनपुर से पानापुर व तरैया को जोड़ने वाली हांसापीर गांव के पास तीन जगहों पर टुटा हुआ था। जिसके चलते आये दिन मरीजों गर्भवती महिलाओं एवं आनेजाने वाले लोगों को बहुत ही कठिनाइयों से गुजरना पड़ता था।  इसी को लेकर मोटरसाइकिल, कार दुर्घटना कई बार हो चुका है। इस पर न कोई प्रतिनिधि प्रशासन किसी का भी ध्यान नहीं आ रहा था। तो हंसापीर गांव के समाजसेवी शिवकुमार यादव ने इसकी बीरा उठाया और युगल किशोर सिंह ईटभट्ठे के मालिक से बात कर किसी तरह कटाव वाले जगह पर मरम्मत करवाया। किसी तरह आने जाने की रास्ता बनवाया। मगर आज भी लोग जान जोखिम में डालकर आ जा रहे हैं। वहीं चरिहारा गांव के नवलेश सिंह उपप्रमुख ने बताया कि पहली बार जो बाढ आयी थी। उसी समय ये रोड तीन जगह से टुटा था और दूसरी बार तो और ज्यादा गहराई तक चला गया। मगर इसपर किसी प्रशासनिक पदाधिकारी न पदाधिकारी तक देखने तक आये हमलोग हारकर जिलाधिकारी सारण को भी आवेदन दिये है। मगर अभी तक न कोई झांकने तक आया मशरक प्रखंड कार्यालय में भी कई बार चक्कर लगाने बाद भी किसी अधिकारी का ध्यान नहीं आ रहा है। कई बार गर्भवती महिला को हास्पिटल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही कठिनाईयो के बीच जान जोखिम में डालकर डिलीवरी सड़क पर ही हो गया हैं। मरीजों की भी यही हाल है।