रुपये मांगने पर मारपीट कर महिला को किया घायल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के खजुरी गांव के तिलेश्वरी देवी (75) पति स्व. सकलदेव राय ने अपने पट्टीदार मदन राय (45) पिता कपिल देव राय पत्नी उर्मिला देवी को दो लाख पचास हजार रुपया जमीन खरीदने के लिए दिया था। मगर मदन राय और उनकी पत्नी उर्मिला देवी ने गांव में ही दूसरे व्यक्ति से जमीन बेच दिया है। जब जमीन बेचने के बाद तिलेश्वरी देवी और उनके पुत्र रामबाबू राय अपना रुपया वापस करने को बोला तो बोला कि कल बतायेंगे। इसपर रामबाबू राय ने कहा कि कल मां को बता दिजिएगा। आज सुबह जब रुपया के बारे में पुछने गई मेरी माँ तिलेश्वरी देवी तो मदन राय और उनकी पत्नी उर्मिला देवी मेरी माँ को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसे मशरक पीएचसी मे प्राथमिक उपचार कर छपरा सदर हास्पिटल रेफर कर दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग