सारण प्रमंडल के आयुक्त का तबादला, तिरहुत प्रमंडल के कमिश्नर होंगे अतिरिक्त प्रभार में
छपरा(सारण) बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के बाद एक्शन में आ गई है। सरकार गठन के बाद पहली बार आईएएस अफसरों के विभाग में फेरबदल किया गया है। सोमवार देर शाम 6 आईएएस अफसरों का स्थानांतरण किया गया है। इस स्थानांतरण के तहत सारण प्रमंडल के आयुक्त रोबोट एल. चोंगथु का तबादला किया गया है, अब राज्यपाल के सचिव बनाए गए हैं। वहीं तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त पंकज कुमार सारण प्रमंडल के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। बता दें कि पिछले में विधानसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन आयुक्त आर.एल. चौग्थु अपने बुलेट बाइक से मकेर प्रखंड में बूथ देखने जा रहे थे, इसी दौरान दुघर्टना में बुरी तरह से जख्मी हो गये। जिनका इलाज पटना के प्रसिद्ध नीजि अस्पताल में इलाज चल रहा था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी वे पुरी तरह से स्वस्थ्य नहीं हुए है। हालांकि सरकार ने घटना के एक माह बाद तत्कालीन आयुक्त आर.एल. चौग्थू का तबादला कर दिया है। जिसका सारण में चर्चा हो रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग