किसान बिल के विरोध में सारण में भारत बंद असरदार, चौक-चौराहे पर बंद समर्थकों ने यातायात बाधित कर नारेबाजी की
छपरा(सारण)। किसान बिल के खिलाफ आज भारत बंद का ऐलान किया गया है। बिहार में इस बंद का असर सुबह से ही देखने को मिल रहा है। सारण जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालय एवं प्रमुख बाजारों में किसान आंदोलन को लेकर भारत बंद के दौरान सुबह करीब 11 बजे से ही समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं।

जानकारी के अनुसार शहर के नगरपालिका चौक, ब्रहमपुर, सांढ़ा सहित विभिन्न इलाकें में बंद समर्थकों ने रोड पर यातायात अवरूद्ध कर आगजनी कर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। शहर के नगरपालिका चाैक से थाना चौक तक मढ़ौरा के राजद विधायक जितेन्द्र राय के नेतृत्व में बंद किया गया है।

वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में गड़खा ईन्द्रदेव चौधरी चौक, भेल्दी चौक, कटसा चौक, शाहपुर चौक आदी स्थानों पर बंद समर्थकों ने यातायात बाधित कर किसान बिल के विरोध में नारेबाजी कर रहे है।

किसान बिल के विरोध में बंद पुरी तरह से असरदार दिख रहा है। बंद के दौरान सारण जिले के सभी प्रखंड क्षेत्रों में विपक्ष की सभी पार्टियां इसके समर्थन में खड़ी हैं।
बंद को लेकर एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए है। जो भी गड़बड़ी फैलाएगा उसपर सख्ती से करवाई की जाएगी। शहर के मुख्य चौक-चौराहे पुलिस बल तैनात किया गया है।

भीम आर्मी ने भारत बंद के समर्थन में किया प्रदर्शन
किसान बिल के विरोध में भारत बंद के समर्थन में भीम आर्मी ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहे पर भ्रमण कर बंद कराया। इस दौरान चंदन चमार, गोविन्द्र दास, मुनमुन चमार, राहुल, अभिषेक आदी ने बंद के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग