किसान बिल वापसे लेने को ले राजद जिला उपाध्यक्ष कर्मवीर भारती ने गड़खा बीडीओ के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापान
छपरा(सारण)। राजद के जिला उपाध्यक्ष कर्मवीर भारती ने गड़खा प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग किया है। जिसमें कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा बनाये गये किसान बिल के माध्यम से पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाया गया है। इसके बाद राजद उपाध्यक्ष ने कहा है कि केन्द्र की मोदी सरकार तीन नए कृषि कानूनों के जरिए किसानों का शोषण कर बड़े पूंजीपतियों अडानी-अंबानी को फायदा पहुंचाना चाहती है। किसान बिल न सिर्फ किसानों के लिए बल्कि आम जन के लिए भी खतरनाक है। केन्द्र सरकार ने बिल के माध्यम से कृषि उपज जमा करने के लिए निजी निवेश को छूट दे दिया है। इससे सरकार को पता नहीं चलेगा कि किसके पास कितना स्टॉक है और कहां है? इससे जमाखोरी और कालाबाजारी को कानूनी मान्यता देने जैसा है। जिसे हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग