बी.एस.एस.आर. यूनियन के छपरा इकाई ने अपनी सेवाओं को बन्द कर भारत बन्द में हिस्सा लिया
छपरा(सारण)। बिहार झारखंड मेडिकल एंव सेल्स रिप्रजेंटेटिव यानी बी.एस.एस.आर. युनियन की छपरा इकाई ने मंगलवार को भारत बन्द के समर्थन में सक्रिय भूमिका के साथ हिस्सा लिया। उन्होंने मेडिकल विजिट बन्द कर किसानों के आन्दोलन के समर्थन में सड़कों पर उतरे। एक बयान जारी करते हुए यूनियन के जिला सचिव मृत्युंजय ओझा ने कहा कि केंद्र सरकार का कृषि कानून कॉरपोरेट और उद्योगपतियों के हितों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। यह किसानों के हितों के खिलाफ तो है ही इससे दवा का कारोबार भी भयंकर रुप में प्रभावित होगा, जिसके चलते दवाएँ और अधिक मंहगी हो जायेगी। ऐसे में यूनियन हर कदम पर देश हित एंव किसान हित के साथ खड़ी रहेगी। जब तक यह काला कानून वापस नहीं होगा, हमारा आन्दोलन भी जारी रहेगा। भारत बन्द में जिला सचिव मृत्युंजय ओझा, जिला अध्यक्ष रमन सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद सिंह, अखिलेश सिंह, पंकज सिंह, राजेश कुमार, राकेश कुमार, सुभाष मित्रा, अमरनाथ मुखर्जी के अलावा दर्जनों मेडिकल प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग