दोहरे हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच कर हत्यारों को फांसी दें: राजकुमार
के के सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय सह संयोजक सह बिहार प्रभारी राजकुमार शर्मा, मुख्य सलाहकार रामचन्द्र पासवान, बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के महासचिव आशुतोष रंजन, सचिव राकेश कुमार पाठक आदि कांग्रेस नेताओं का एक शिष्टमंडल एकमा थाना क्षेत्र के केशरी गांव का दौरा किया। इस दौरान बीते एक सप्ताह पूर्व सोमवार की देर रात केशरी गांव में आयी बारात के आर्केस्ट्रा प्रोग्राम देख कर घर लौट रहे। दो युवकों की गोली मारकर की गई हत्या की वारदात को कांग्रेस नेताओं ने निंदनीय बताया। शिष्टमंडल में शामिल अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय सह संयोजक सह बिहार प्रभारी राजकुमार शर्मा ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात करके उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने हत्या की इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार अपराध की घटना रोकने में विफल है। अपराधियों को कानून का भय नहीं रहा है। उन्होंने सरकार एवं प्रशासन से उक्तहत्याकांड की जांच कर दोषियों को फांसी सजा दिए जाने की मांग की। इस मौके पर मृतक रोहित तिवारी के पिता डाक कर्मचारी सत्येंद्र तिवारी, उसकी माता व पत्नी के अलावा ग्रामीण मौजूद रहे। विदित हो कि बीते 30 नवंबर की रात लगभग 12:30 बजे केशरी गांव में आयी बारात के आर्केस्ट्रा प्रोग्राम देख कर घर लौट रहे दो युवकों रोहित तिवारी व मनोरंजन राय उर्फ चीनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग