केन्द्र सरकार के नये कृषि कानूनों के विरोध में आयोजित बंद का एकमा में दिखा असर

के के सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। केन्द्र सरकार के नये कृषि कानूनों के विरोध में मंगलवार को एकमा बाजार सहित सिवान-छपरा एनएच 531 पर राजद व वामपंथी संगठनों द्वारा आयोजित भारत बंद का व्यापक असर रहा। राजद सहित विपक्षी पार्टियों के स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदर्शन कर एकमा बाजार का असर दिखाई दिया। वहीं सीवान- छपरा राष्ट्रीय राज मार्ग संख्या 531 पर एकमा हाईस्कूल के समीप राजद के प्रखंड अध्यक्ष वकील यादव, सुभाष यादव, अवधेश यादव आदि के नेतृत्व में राजद समेत महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उथर कर यातायात घंटों अवरुद्ध रखा। कई जगहों पर बंद समर्थकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं सड़क यातायात से अपने गंतव्य को निकले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। सवारी बसों व अन्य चारपहिया गाड़ियों की कतार सड़क पर नजर आयी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग