वाहन जांच के दौरान चोरी की एक बाइक सहित तीन गिरफ्तार
के के सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। थाना क्षेत्र के एकमा-ताजपुर सड़क पर प्रखंड कार्यालय के समीप पुलिस द्वारा वाहन जांच के दौरान पुलिस अवर निरीक्षक ललित कुमार व सहायक पुलिस अवर निरीक्षक निरंजन मंडल ने सशस्त्र बल के सहयोग से चोरी की एक बाइक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि गिरफ्तार युवक जनता बाजार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी कामेश्वर सिंह के पुत्र रंजित कुमार सिंह, मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी शिवकुमार यादव के पुत्र विशाल कुमार यादव व सत्येंद्र यादव के पुत्र मंटू कुमार यादव को एकमा थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। बताया जाता है कि बरामद बाइक मशरक थाने के सिकटी सेमरी गांव के विकास कुमार सिंह की है। यह बाइक एक मांगलिक कार्यक्रम आयोजन के दौरान बीते 29 नवंबर को मशरक से चोरी कर ली गई थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग