एकमा पुलिस ने दो पियक्कड़ों को भेजा जेल
के के सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से परसागढ बाजार में शराब पीकर अनावश्यक रुप से हंगामा कर रहे दो पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार परसागढ बाजार के श्री भगवान साह के पुत्र आजाद कुमार गुप्ता व कसेरा टोला के भीम महतो के पुत्र अमर कुमार शर्मा की चिकित्सकीय जांच कराने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशेड़ियों व पियक्कड़ों में हड़कंप मचा हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग