मशरक में ई किसान भवन पर बीज के लिए किसानों ने किया हंगामा

पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ई किसान भवन में मंगलवार को अनुदानित दर पर मिलने वालें गेहूं का बीज वितरित नही करने से किसानों का धैर्य जवाब दे गया। मंगलवार की सुबह जब किसान कार्यालय परिसर बीज लेने पहुंचे तों वहां ताला लटका देख किसानों ने आक्रोशित होकर ई किसान भवन पर हंगामा शुरू कर दिया। जिससे मौके पर पहुंचे कृषि समन्वयक राकेश कुमार ने ताला खुलवाकर बीज वितरण डीलर को मौके पर बुलवाया। जहां उसने बीज की 22 बोड़ी की उपलब्धता बताई जिससे ज्यादा संख्या में उपस्थित किसानों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा कर रहें किसानों ने जिलाधिकारी सारण और कृषि पदाधिकारी को फोन कर मामले में जानकारी दी। जिसमें सबने बीज वितरण की व्यवस्था ठीक कर बीज की मांग किया। कृषि समन्वयक राकेश कुमार सिंह ने किसानों को समझा बुझाकर का शांत करा दिया और बीज की व्यवस्था कराया। मौके पर किसान चन्द्रकेतु नारायण सिंह ने बताया कि किसानों ने अनुदानित दर पर गेहूं बीज के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है वहीं ई किसान भवन पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले किसानों का ओटीपी डीलर के द्वारा ले लिया गया है पर बीज नही दिया जा रहा है।अधिकांश किसानों ने बताया कि मोबाइल नंबर पर ओटीपी नंबर नहीं भेजा जा रहा है।वही सरकार द्वारा घोषित बीज के रेट के बदलें 800 सौ रुपए या ज्यादा भी मांगे जा रहे हैं। प्रखंड कृषि समन्वयक राकेश रंजन सिंह ने बताया कि किसानों की भीड़ लगने के कारण और डीलर द्वारा बीज उपलब्ध नही होने के कारण वितरण के दौरान कुछ समस्याएं आ रही हैं। जिन किसानों ने ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है, वे भी बीज ले लेने के लिए पहुंच जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ऑनलाइन आवेदन करने वाले किसानों को 730 रुपये प्रति 40 किलो के हिसाब से बीज दे रही है। मौके पर चंद्रेश सिंह, चन्द्रकेतु नारायण सिंह,अवधेश कुशवाहा मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग