जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दाउदपुर/मांझी (सारण)। प्रति वर्ष की तरह इस बार भी बढ़ते ठंढ के प्रकोप को देखते हुए स्थानीय थाना क्षेत्र के दाउदपुर मठिया में गरीब असहाय व जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल वितरण किया है। उक्त वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री निवास गिरि ने कहा कि गरीब व असहाय की सेवा करना ही सच्चा मानव धर्म व उनकी सेवा है। इस मौके पर समाजसेवी जितेंद सिंह, सुमन गिरी, पूर्व सरपंच रामबड़ाई राय ने आदि वक्ताओं ने कहा कि श्री गिरी निःस्वार्थ भाव से विगत 22 वर्षों से असहायों के लिए प्रतिवर्ष वरदान साबित होते हैं। वे साल में दो बार गरीबों को वस्त्र दान कर अपने साथ सहयोगों को पुण्य के भागी बनाते हैं। इस वर्ष भी क्षेत्र के असमर्थ गरीब परिवार को कम्बल देकर सराहनीय कदम उठाया है। बताया जाता है श्री गिरी निश्चल भावना से लोगों को सम्मान पूर्वक सेवा करते हैं। इस मौके पर रिंकू पांडेय, वीरेंद्र गिरी, बाबूलाल गिरी आदि कई गणमान्य लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग