मांझी में केंद्र सरकार के नए कृषि बिल के खिलाफ भारत बंद का ब्यापक असर
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दाउदपुर/मांझी (सारण)। केन्द्र सरकार के नए कृषि बिल के खिलाफ विपक्षी दलों द्वारा आहूत भारत बन्द का मांझी में भी व्यापक असर रहा। प्रखंड राजद अध्यक्ष विनय कुमार यादव एवं माले नेता रमेश यादव के नेतृत्व में मांझी चट्टी पर आगजनी कर आवागमन को घण्टे भर के लिए बाधित कर दिया। जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। बन्द के दौरान राजद व माकपा कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की। वहीं दुकानें भी बंद रहीं। लेकिन दोपहर बाद धीरे-धीरे दुकानें खुलने लगीं। हालांकि का काफी लगन होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग अपना अपना सामान लेकर जाम खुलने का इंतजार करते रहे। वहीं राजद अध्यक्ष विनय कुमार एवं कामरेड रमेश यादव ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि हर हाल में सरकार को यह काला कानून वापस लेना होगा। नहीं तो यह आंदोलन अब उग्र होता जाएगा। बंद के दौरान समर्थकों ने रैली भी निकाली यह रैली मांझी चट्टी से प्रारंभ हुई, जो गगनभेदी का नारा लगाते हुए मांझी प्रखंड मुख्यालय पर पहुंचकर समाप्त हो गया। समर्थक सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी की। बन्द कार्यक्रम में माकपा नेता रमेश यादव, डॉ सत्यनारायण प्रसाद यादव, धनु यादव, नसीम अहमद, जितेंद्र यादव, विनायक कुमार, भोलू खान आदि दर्जनों समर्थक शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग