भारत बंद को लेकर सफल बनाने सड़क पर उतरे विधायक के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ता
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। केन्द्र सरकार के किसान विरोधी रवैए के खिलाफ आहूत भारत बंद के समर्थन में मशरक में दुकानें बंद रही। राजद विधायक केदारनाथ सिंह के संग कार्यकर्ता बन्द के समर्थन में सड़क पर उतरे। विधायक ने कहा किसानों के साथ ठगी करना बंद करे। सरकार अन्यथा उनकी आह से बचना मुश्किल होगा। विधायक ने बाजार के व्यवसायियों से किसानों की मांग को लेकर आहूत बन्द में सहयोग की अपील घूम घूमकर की। हालांकि कड़ाके की ठंड एवं घने कोहरे के बीच दोपहर बाद सभी दुकानें खुली एवं आवगमन सामान्य हुआ। विधायक के साथ प्रखण्ड प्रमुख जितेन्द्र राय, उप प्रमुख पति साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन खां, प्रखण्ड राजद अध्यक्ष विक्रमा सिंह, बच्चा लाल साह, पूर्व मुखिया छोटा संजय, राजू कुमार सिंह, रविन्द्र सिंह, संत कुमार सिंह, राजेन्द्र सिंह, बबन सिंह, जितेंद्र सिंह, डॉ ललन महतो, सरोज सिंह सहित अन्य शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग